तिरुवनंतपुरम. सुरेश गोपी अभिनीत फिल्म ‘जानकी बनाम केरल राज्य’ 17 जुलाई को प्रर्दिशत की जाएगी, क्योंकि सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद निर्माता फिल्म का शीर्षक बदलने पर सहमत हो गए हैं. अब फिल्म का शीर्षक ‘जानकी वी बनाम केरल राज्य’ (जेएसके) होगा.

क्षेत्रीय समिति द्वारा मंजूरी दिए जाने के बावजूद, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की पुनरीक्षण समिति ने मूल शीर्षक को अस्वीकार कर दिया था, क्योंकि ‘जानकी’ देवी सीता का एक नाम है. फिल्म के निर्माताओं द्वारा दायर अपील के बाद, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एन नागरेश ने फैसला सुनाने से पहले फिल्म देखने पर सहमति व्यक्त की. स्क्रीनिंग के बाद अदालत ने निर्माताओं से पूछा कि क्या वे कानूनी लड़ाई जारी रखना चाहते हैं.

इसके बाद निर्माता सीबीएफसी द्वारा सुझाए गए बदलावों पर सहमत हो गए, क्योंकि फिल्म की रिलीज में देरी हो रही थी. शीर्षक परिवर्तन के अलावा, फिल्म को आठ दृश्यों में बदलाव के साथ रिलीज किया जाएगा, तथा अदालती दृश्यों में ‘जानकी’ नाम को म्यूट कर दिया जाएगा. फिल्म के निर्देशक प्रवीण नारायणन ने फेसबुक पर घोषणा की कि फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी. ‘जेएसके’ में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और अनुपमा परमेश्वरन मुख्य भूमिकाओं में हैं. सीबीएफसी ने अब फिल्म को ‘यूए 16 प्लस’ प्रमाण पत्र दिया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version