राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लिचिरमा गांव में शराब पीने को लेकर हुए मामूली विवाद ने पति-पत्नी दोनों की जान ले ली. शनिवार को होलीक्रॉस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 43 वर्षीय सुखमनी ने दम तोड़ दिया, जबकि इससे महज दो दिन पहले ही उसकी बिगड़ती हालत की खबर सुनकर 45 वर्षीय पति सखीराम ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 16 नवंबर को हुई थी, जब सुखमनी और उसके पति सखीराम के बीच शराब पीने की बात पर झगड़ा हो गया. पत्नी इस बात से बेहद परेशान थी कि सखीराम कोई काम-धंधा नहीं करता और शराब पीकर गांव में घूमता रहता है. आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि क्षुब्ध होकर सुखमनी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया.जहर खाने के बाद परिजन आनन-फानन में सुखमनी को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर के एमआरएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया. अंबिकापुर में भी जब स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ने लगी, तो उसे मिशन हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया.उधर, 19 नवंबर को जब पति सखीराम को पत्नी की हालत लगातार बिगड़ने की जानकारी मिली, तो उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस ने सखीराम के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद 20 नवंबर को उसका अंतिम संस्कार किया गया.पति की मौत के बाद रायपुर में भर्ती सुखमनी की तबीयत और अधिक बिगड़ गई और आखिरकार शनिवार को होलीक्रॉस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई. फिलहाल, पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. रविवार, 22 नवम्बर 2026 रवि, 22 नव. 2026 | 03:45 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- बालाघाट के हीरी मेले में चाऊमीन से फूड पॉइजनिंग: 118 बच्चे और 12 वयस्क अस्पताल में भर्ती – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के किसानों को 19,257 रुपये दे सरकार- छन्नी साहू, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- SEBI FPI Disclosure Rules: शेयर बाजार की पारदर्शिता से समझौता कर रही सरकार, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल – राष्ट्रवाणी
- राजधानी के इस इलाके में गैंगवार, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भिड़े दो गुट, मचा हड़कंप—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- Kota-Udaipur Highway Accident: खाटू श्यामजी दर्शन कर लौट रहे धुले के परिवार की क्रूजर ट्रक से टकराई, 9 की मौत – राष्ट्रवाणी
- कांकेर: एसीबी कार्रवाई: नाली में फेंकी 1.50 लाख की रिश्वत बरामद, जीएसटी सहायक आयुक्त व सीए गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- CG Patwari Strike Ended: 41 दिनों बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद काम पर लौटने का फैसला – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी

