राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर: Raipur Gang War News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन यहां मारपीट और गैंगवार की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला शहर के टाटीबंध इलाके से सामने आया है, जहां दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है।
जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। काका दा ढाबा के सामने भिड़े दो गुट मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला शहरा के टाटीबंध इलाके का है, जहां काका ढाबा के सामने दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस पूरी वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों गुटों के बीच झड़प हो रही है और विवाद के दौरान हमलावरों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं। इसके अलावा धारदार हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। सार्वजनिक स्थान पर दिन दहाड़े हुई इस घटना को लेकर पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है।
वारदात के बाद फरार हुए आरोपी हालांकि, अभी तक दोनों गुटों के बीच विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह झड़प किसी पुरानी रंजिश का नतीजा थी या फिर किसी बात को लेकर अचानक विवाद शुरू हुआ, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद दोनों गुटों के लोग मौके से फरार हो गए।
वारदात का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। इन्हें भी पढ़ें:- सरकारी कर्मचारियों की “त्यौहार अग्रिम राशि” हुई दोगुनी, अब मिलेंगे 50,000 रुपये, खुद मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
अर्थव्यवस्था की रफ्तार vs आत्ममंथन करे सरकार, आर्थिक नीतियों पर राहुल का हमला, क्या फिर खड़ा होगा नया विवाद?
युवती से मिलने पहुंचा युवक, अचानक बरसने लगे चाकू और कटर! भिलाई में हुई इस वारदात से फैली सनसनी

