मुंबई. मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दाखिल क्लोजर रिपोर्ट की सुनवाई एक विशेष अदालत में स्थानांतरित करने को लेकर आवेदन की अनुमति दे दी. केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले महीने बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष मौत के मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी. 34 वर्षीय अभिनेता को 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके अपार्टमेंट में फांसी पर लटका पाया गया था.

सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच एजेंसी को दी गई ‘मेडिको लीगल’ राय में मामले में ”जहर देने और गला घोंटने” के दावों को खारिज कर दिया था. मंगलवार को, एजेंसी ने मजिस्ट्रेट के सी राजपूत को सूचित किया कि वह मामले की सुनवाई एस्प्लेनेड मजिस्ट्रेट की अदालत, जिसे सीबीआई मामलों की सुनवाई के लिए नामित किया गया है, में स्थानांतरित करने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष एक आवेदन पेश करेगी. मजिस्ट्रेट राजपूत ने इसकी अनुमति दे दी. केंद्रीय एजेंसी ने बिहार पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली थी, जिसने अभिनेता के पिता के के सिंह द्वारा पटना में दर्ज कराई गई शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version