बर्धमान: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि अगर स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) माफ किया जाता है, तो इससे राज्य के खजाने को हर साल लगभग 900 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

जीएसटी दरों में एक बड़े बदलाव के तहत, स्वास्थ्य बीमा और कई वस्तुओं को जीएसटी से छूट देने का प्रस्ताव, जीएसटी परिषद की अगली बैठक में चर्चा के लिए पेश किया जा सकता है। जीएसटी परिषद की बैठक अगले महीने की शुरूआत में होगी।

ममता बनर्जी ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी छूट की पहल सबसे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने की थी ताकि आम लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा लेना आसान और सस्ता हो सके। बर्धमान शहर में एक सरकारी कार्यक्रम में बनर्जी ने कहा, “स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी माफ करने से बंगाल को 900 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। लेकिन हमें पहले लोगों के बारे में सोचना होगा। हमने इस सुधार की वकालत इसलिए की है ताकि अधिक से अधिक नागरिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठा सकें।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version