राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट में 24 नए मरीज मिले हैं।

इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इनमें 87 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 21 मरीजों का उपचार घर पर चल रहा है। जनवरी से अब तक प्रदेश में 454 मरीज संक्रमित मिल चुके हैं।

इनमें दूसरे राज्यों के 12 मरीज भी शामिल हैं। रायपुर संक्रमण के मामले में सबसे आगे है। यहां मंगलवार को आठ नए मरीज मिले।

इसके अलावा राजनांदगांव में छह, बिलासपुर में पांच, रायगढ़ में तीन तथा बालोद और जशपुर में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 52 नमूनों की जांच की, जिनमें 24 की रिपोर्ट पाजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने तेज बुखार, गले में खराश, लगातार खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण होने पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी है।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा नहीं लेने की अपील की गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version