न्यूयॉर्क. टाइम पत्रिका ने बृहस्पतिवार को ‘आर्किटेक्ट्स ऑफ एआई’ को 2025 के लिये ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ नामित किया. पत्रिका ने 2025 को वह वर्ष बताया जब कृत्रिम बुद्धिमत्ता की क्षमता “तेजी से सामने आई” और अब पीछे मुड़ने का सवाल ही नहीं है. टाइम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “सोचने वाली मशीनों का युग लाने, मानवता को विस्मित और चिंतित करने, वर्तमान को रूपांतरित करने और संभावनाओं से परे जाने के लिए, आर्किटेक्ट्स ऑफ एआई को टाइम पत्रिका द्वारा 2025 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया है.” पत्रिका ने चर्चा कर उन लोगों का चयन किया — “वह व्यक्ति जिन्होंने एआई की कल्पना की, डिजाइन किया और बनाया” — न कि तकनीक को, हालांकि इसके लिए कुछ पूर्व उदाहरण भी थे.

प्रधान संपादक सैम जैकब्स ने चयन की व्याख्या करते हुए कहा, “हमने केवल व्यक्तियों का चयन नहीं किया, बल्कि समूहों का भी चयन किया, और हमारे संस्थापकों की कल्पनाओं से कहीं अधिक महिलाओं को (हालांकि फिर भी पर्याप्त नहीं), और कभी-कभी एक विचार को भी: जैसे 1988 में संकटग्रस्त पृथ्वी, या 1982 में पर्सनल कंप्यूटर.” उन्होंने कहा, “एप्पल के स्टीव जॉब्स के बजाय पर्सनल कंप्यूटर को चुने जाने को लेकर जो नाटकीय घटनाक्रम हुआ, वह बाद में किताबों और एक फिल्म का विषय बन गया.” पोप लियो 16वें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी भी इसके लिये दावेदारों में थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version