मुंबई. टेलीविजन अभिनेत्री जिया मानेक ने अभिनेता वरुण जैन से शादी कर ली और विवाह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की. जिया मानेक को धारावाहिक ”साथ निभाना साथिया” में ‘गोपी बहू’ की भूमिका के लिए जाना जाता हैं. दोनों कलाकारों ने विवाह की तस्वीरें ‘इंस्टाग्राम’ पर साझा कर इस बारे में जानकारी दी.

उन्होंने पोस्ट में कहा, ”ईश्वर की कृपा और अपनों के आशीर्वाद से हम जीवनभर के इस बंधन में बंध गए हैं.” दंपति ने कहा कि जो रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था, अब विवाह में बदल गया है और वे अपने सभी प्रियजनों से मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं, जिन्होंने उनके इस खास दिन को यादगार बना दिया.

दंपति ने पोस्ट में कहा, ”अब ‘मिस्टर एंड मिसेज’ वरुण और जिया एक साथ हंसी, रोमांच, यादों और जीवन के सुहाने सफर के लिए निकल चुके हैं.” मानेक और जैन ने वर्ष 2021 में धारावाहिक ”तेरा मेरा साथ रहे” में एक साथ काम किया था. मानेक, वर्ष 2024 में राजपाल यादव अभिनीत फिल्म ”काम चालू है” में दिखाई दी थीं. वहीं, जैन ‘काली – एक अग्निपरीक्षा’ और ‘दिया और बाती हम’ जैसे धारावाहिकों में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version