हैदराबाद: तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले के भद्राचलम में गोदावरी नदी का जलस्तर बुधवार को 43 फुट तक पहुंच गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने पहली बाढ़ चेतावनी जारी की। अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बज कर 15 मिनट पर नदी का जल चेतावनी स्तर पर पहुंच गया और पूर्वानुमान के अनुसार इसमें और वृद्धि होने की संभावना है।

भद्राद्री कोठागुडम जिले के जिलाधिकारी जितेश वी पाटिल ने कहा कि बाढ़ राहत कार्यों के लिए सभी अधिकारी भद्राचलम उपमंडल में तैनात हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नदी के किनारे बसे लोगों को सतर्क किया जाए और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित किया जाए।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और किसी भी आपात स्थिति में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को अनुमान जताया है कि जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडम और महबूबाबाद जिलों के कुछ स्थानों पर बुधवार सुबह 10 बजे से 21 अगस्त को सुबह आठ बज कर तीस मिनट तक भारी वर्षा हो सकती है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version