राष्ट्रवाणी: सिनेमा जगत के इतिहास में रामायण पर बनने वाली पहली फिल्म 109 साल पहले आई थी। रामायण पर बनने वाली फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक) इस दिग्गज फिल्ममेकर ने किया था निर्माण एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायणम् (Ramayana) का नाम इस वक्त लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।
जिसकी बड़ी वजह इसका 4000 करोड़ बजट है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में रामायण पर बनने वाली पहली फिल्म कौन सी थी और उसको कितनी लागत में तैयार किया गया था। फादर ऑफ सिनेमा के उपाधि से नवाजे गए महान फिल्मकार दादा साहेब फाल्के द्वारा उसका निर्माण किया गया था और वह 109 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी थी। रामायण पर सदियों से फिल्मी जगत में फिल्में, धारावाहिक और वेब सीरीज बनती आ रही हैं। लेकिन इसकी शुरुआत जिस फिल्म के जरिए हुई थी, जिसे साल 1917 में पहली बार सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था।
फिल्म का नाम था- लंका दहन (Lanka Dahan)। जी हां दादा साहेब फाल्के के निर्देशन में बनने वाली फिल्म लंका दहन रामायण महाकाव्य पर आधारित थी। जिसमें रामायण की कहानी पहली बार पर्दे पर पेश किया गया था।
ये एक मूक (साइलेंट) फिल्म थी, जिसमें बिना किसी संवाद के रामायण की पूरी कहानी की झलक सिर्फ सीन्स के आधार पर दिखाई गई थी। 109 साल पहले आई पौराणिक कहानी वाली फिल्म के बजट को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं, जिनमें एक दावा सिनेमाई गलियारे में काफी चर्चित है, जो ये बताता है कि दादा साहेब फाल्के की लंका दहन का कुल बजट महज 15 हजार रुपये थे और इतनी रकम के साथ इस एपिक मूवी को बनाया गया था।
कमाल की बात ये है कि उस वक्त लंका दहन कर्मिशयल तौर पर काफी सक्सेसफुल रही थी और बताया जाता है कि इस माइथोलॉजिकल मूवी ने 35 हजार रुपये से अधिक का कारोबार भी किया था। जिसके दम पर रामायण पर बनने वाली पहली फिल्म के तौर पर ये सफल रही। लंका दहन फिल्म को लेकर कई तरह के किस्से सिनेमा जगत में प्रचलित हैं, जिनमें एक किस्सा ये भी है कि अभिनेता अण्णा सालुंके फिल्म में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाया था।
उनके इस कारनामे को आज भी बॉलीवुड के इतिहास में याद किया जाता है।

