राष्ट्रवाणी: कई लोगों को सुबह सोकर उठने के बाद गर्दन में दर्द और अकड़न महसूस होती है. शुरुआत में लोग इसे थकान या गलत तरीके से सोने का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर यह परेशानी रोज होने लगे, तो अपने तकिए पर भी ध्यान देना चाहिए. दरअसल, बहुत ऊंचा, बहुत पतला या जरूरत से ज्यादा सख्त तकिया गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव डालता है. इससे सुबह उठने पर दर्द और खिंचाव महसूस होता है. आइए जानते हैं गलत तकिया गर्दन को कैसे नुकसान पहुंचाता है और सही तकिया चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. सोते समय गर्दन और सिर को सही सहारा मिलना जरूरी है. अगर तकिया बहुत ऊंचा है, तो गर्दन आगे की तरफ झुकती है. वहीं, बहुत पतला तकिया सिर को पर्याप्त सहारा नहीं दे पाता. दोनों ही स्थितियों में गर्दन की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है. कई बार पुराने तकिए की बनावट भी बिगड़ जाती है. उसमें भरी रूई या फोम एक जगह दब जाता है, जिससे सिर और गर्दन को बराबर सहारा नहीं मिलता. ऐसे में रातभर गर्दन गलत स्थिति में रहती है और सुबह उठने पर दर्द, अकड़न या भारीपन महसूस होता है. गर्दन के दर्द से बचने के लिए ऐसा तकिया चुनें, जो सोते समय सिर और गर्दन को आरामदायक सहारा दे. तकिया न बहुत ऊंचा होना चाहिए और न ही बहुत पतला. करवट लेकर सोने वालों को थोड़ा ऊंचा तकिया चाहिए, ताकि सिर और रीढ़ की हड्डी एक सीध में रहें. वहीं, पीठ के बल सोने वालों के लिए मध्यम ऊंचाई वाला तकिया बेहतर रहता है. मेमोरी फोम या सही आकार वाले सपोर्ट पिलो भी कुछ लोगों को आराम देते हैं. पर हर व्यक्ति के लिए एक ही तरह का तकिया सही नहीं होता. इसलिए तकिया खरीदते समय अपनी सोने की आदत और आराम का ध्यान रखें. गर्दन के दर्द से राहत पाने के लिए सिर्फ तकिया बदलना काफी नहीं है. दिनभर मोबाइल या लैपटॉप पर काम करते समय गर्दन को ज्यादा देर तक नीचे झुकाकर न रखें. बीच-बीच में ब्रेक लें और हल्की स्ट्रेचिंग करें. सोने और जागने का समय भी नियमित रखें. अगर तकिया बदलने और सही तरीके से सोने के बाद भी दर्द बना रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लें. गर्दन में तेज दर्द, हाथों में झनझनाहट, कमजोरी या दर्द के साथ चक्कर आने जैसी परेशानी को नजरअंदाज न करें. इसकी वजह मांसपेशियों के खिंचाव के अलावा रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या भी होती है. *Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें* Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- राइट्स 400 करोड़ रुपये के श्रीलंका रेलवे अनुबंध के लिए एल-1 बोलीदाता है – भारतीय पीएसयू
- पेट्रोनेट एलएनजी क्यू2 का मुनाफा बढ़कर 1,235 करोड़ रुपये हुआ; भारतीय पीएसयू ने 7 रुपये के लाभांश की घोषणा की
- राजस्व वृद्धि के बावजूद पीटीसी इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ गिरकर ₹113 करोड़ हो गया; सहायक कंपनी को आरबीआई से राहत – भारतीय पीएसयू
- रिलायंस की रिफाइनरी में छप्परफाड़ कमाई, तीसरी तिमाही में भी बरस सकता है पैसा – राष्ट्रवाणी
- घोड़ा मधुमक्खी का हमला कितना खतरनाक, जानिए बचने के तरीके, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- चूहे को जिंदा जलाया तो पुलिस ने 4 युवकों को भेजा जेल, सामने आई दर्दनाक वीडियो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘क्या जनता इस बार दीपावली मनाना ही छोड़ दे?’ CNG और LPG के दाम बढ़ने पर बिफरी शिवसेना UBT – राष्ट्रवाणी
- मम्मी की पुरानी सिल्क साड़ी से बनवाएं खूबसूरत को-ऑर्ड सेट, देखें डिजाइन्स – राष्ट्रवाणी

