राष्ट्रवाणी: कमल हासन और रति अग्निहोत्री ने बीच मतभेद होने के बावजूद 2 घंटे 47 मिनट की पूरी फिल्म शूट कर ली थी। कमल हासन और रति अग्निहोत्री (फोटो क्रेडिट- एक्स) रति अग्निहोत्री और कमल हासन के बीच था मतभेद एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री रति अग्निहोत्री और कमल हासन (Kamal Haasan) ने 45 साल पहले एक साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा था।

ये दोनों कलाकार 80 के दशक की एक कल्ट क्लासिक फिल्म में नजर आए थे, जिसे आज भी याद किया जाता है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही थी कि उस 2 घंटे 47 मिनट की पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान कमल हासन और रति अग्निहोत्री (Rati Agnihotri) ने सेट पर एक दूसरे से कभी बात नहीं की थी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म थी।

अभिनेता कमल हासन और रति अग्निहोत्री ने एक दूसरे के साथ सिर्फ एक फिल्म में काम किया था, जिसका नाम था एक दूजे के लिए (Ek Duuje Ke Liye)। साल 1981 में इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और मूवी में इन दोनों कलाकारों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया, जिसके चलते एक दूजे के लिए उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हुई थी।

आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार एक दूजे के लिए की शूटिंग के दौरान कमल हासन और रति अग्निहोत्री एक दूसरे बात नहीं की थी। बताया जाता है कि एक पुराने इंटरव्यू के दौरान रति ने कमल हासन की पर्सनल लाइफ और बेडरूम को लेकर टिप्पणी की थी, जिसकी वजह से अभिनेता रति से नाराज हो गए थे। इसी कारण इनके बीच एक दूजे के लिए की शूटिंग के दौरान बिल्कुल भी बातचीत नहीं हुई थी।

इतना ही नहीं एक दूजे के लिए फिल्म के बाद कमल और रति ने फिर कभी दोबारा एक दूसरे के साथ काम भी नहीं किया है। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि फिल्म एक दूजे के लिए में सपना के किरदार के लिए अभिनेत्री रति अग्नहोत्री मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। उनसे पहले इस मूवी का ऑफर मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) को दिया गया था।

लेकिन वह इस फिल्म को करने में नाकाम रहीं। इसका कारण ये था कि उस वक्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने फिल्ममेकर नासिर हुसैन के साथ कई अन्य मूवीज का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हुआ था और बिजी शेड्यूल के चलते पद्मिनी एक दूजे के लिए का हिस्सा नहीं बन पाईं। इसके बाद निर्देशक के. बालाचंदर ने इस मूवी के लिए रति अग्निहोत्री को चुना, जिससे रति ने इस फिल्म से बॉलीवुड में यादगार डेब्यू किया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version