राष्ट्रवाणी: रायपुर। राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट क्षेत्र में घटे घटना ने पवित्र प्रेम को कलंकित किया है, समाज को झकझोर दिया है, मानवता को शर्मसार किया है। सनकी प्रेमी के एक अंधा प्रेम ने उस हर रिश्ते को मार डाला, जिसमें प्रेम को सबसे ऊपर रखा गया है।

घटना में सामने आई क्रूरता ने दर्दनाक मौत की हदें पार कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच माना बस्ती से बरौंदा जाने वाली सड़क पर एटीसी बिल्डिंग के पीछे ग्रामीणों और राहगीरों ने एक महिला को झुलसी हालत में चीखते-चिल्लाते देखा। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला करीब 65 से 70 फीसदी झुलसी हुई थी। सोमवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान आरंग-समोदा निवासी राजकुमारी साहू (35) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह करीब पांच साल पहले पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह बोरियाकला क्षेत्र में शदाणी दरबार के आसपास अकेली रहकर घरेलू काम करके अपना जीवनयापन कर रही थी। एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा के मुताबिक, राजकुमारी और वीरू के बीच शादी से पहले प्रेम संबंध था।

घटना वाली रात वीरू ने ही उसे मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंचा था। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि वर्ष 2021 में आरोपी वीरू आरंग के मोखला गांव पहुंचा था, जहां उसने कथित तौर पर राजकुमारी की सास पर टंगिये से करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला था। पुलिस अब इस पुराने मामले और वर्तमान घटना के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version