राष्ट्रवाणी: Thomson ने फेस्टिव सीजन में भारतीय बाजार में Mini-QD, QLED और नॉन-स्मार्ट टीवी की नई रेंज लॉन्च की है। थॉमसन ने फेस्टिव सीजन में लॉन्च किए नए स्मार्ट टीवी, जानें कीमत और खूबियां थॉमसन ने फेस्टिव सीजन में नई स्मार्ट टीवी रेंज लॉन्च की। Mini-QD, QLED और नॉन-स्मार्ट टीवी मॉडल पेश किए गए।

शुरुआती कीमत 5799 रुपये, कई एडवांस फीचर्स के साथ। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Thomson ने इंडियन मार्केट में नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं।

कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में अलग-अलग साइज में Mini-QD, QLED और नॉन-स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। थॉमसन के नए टीवी 5799 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने 50 इंच की QLED Full HD Smart TV को 21,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।

लेटेस्ट Thomson Mini TV की बात करें तो कंपनी ने 55-इंच Mini-QD 4K टीवी लॉन्च किया है, जो यूजर्स के व्यूइंग एक्सपीरियंस को अपग्रेड करने के लिए डिजाइन किया गया है। टीवी के Mini-QD डिस्प्ले टेक्नोलॉजी 1.1 बिलियन कलर, 550 निट्स ब्राइटनेस, HDR10+ और Dolby Vision के साथ लाया गया है। इसके साथ ही नए मिनी टीवी कलर री-प्रोडक्शन और कॉन्ट्रास्ट इंहेंस करता है।

ये 120Hz HSR, VRR और ALLM सपोर्ट करते हैं, जो एक्शन हेवी कंटेंट और गेमिंग के दौरान बेस्ट एक्सपीरियंस ऑफर करता है। टीवी के साउंड आउटपुट की बात करें तो इसमें 80W Dolby Audio Stereo Box Speaker सिस्टम दिया गया है, जिसमें 4 स्पीकर मिलते हैं। ये Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है।

ये टीवी बैजल-लेस Airslim डिजाइन और गूगल TV, गूगल Assistant, बिल्ट-इन Chromecast और AirPlay सपोर्ट के साथ आता है। Thomson ने अपनी स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो को एक्सटेंट करते हुए 65-इंच JioTele OS TV लॉन्च किया है, जो 4K QLED डिस्प्ले के साथ 1.1 बिलियन कलर, बेजल-लेस AirSlim डिजाइन और 450 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

यह टीवी JioTele OS के साथ आता है, जो 300+ फ्री लाइव टीवी चैनल, 300+ JioGames और पॉपुलर ग्लोबल और रीजनल ओटीटी ऐप्स सपोर्ट करता है। इसके साथ ही ये टीवी 48W Dolby Audio स्टीरियो स्पीकर, Dolby Digital प्लस और डेडिकेटेड स्पोर्ट्स मोड के साथ आता है। यह टीवी डुअल बैंड वाई-फाई, Bluetooth 5.0, वॉइस-इनेबल मल्टीलिंगुअल रिमोट, 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट के साथ आता है।

इसके साथ ही थॉमसन ने Alpha QLED टीवी सीरीज भी लॉन्च की है। Thomson ने नई 50-इंच स्क्रीन साइज के स्लीक बैजल लेस डिजाइन के साथ इस स्मार्ट टीवी सीरीज को लॉन्च किया है। यह Full HD QLED डिस्प्ले के साथ आती है, जो 400 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

यह टीवी Coolita 3.0 के साथ आता है, जो पॉपुलर स्ट्रीमिंग एप्स प्रोवाइड ऑफर करता है। इसके साथ ही टीवी लाइव चैनल और प्री-इंस्टॉल गेम्स के साथ आता है। टीवी में 40W सराउंड साउंड, वर्सटाइल साउंड मोड और सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए HDMI, USB और Miracast इंहेंस मिलता है।

Thomson ने Full HD Smart TV पोर्टफोलियो में 40-इंच और 43-इंच का Full HD LED डिस्प्ले, A+ ग्रेड पैनल, 300 निट्स ब्राइटनेस और 178-डिग्री व्यूइंग एंगल का सपोर्ट मिलता है। दोनों स्मार्ट टीवी 36W स्टीरियो साउंड के साथ मल्टीपल साउंड मोड, HDMI, USB, VGA, AV का सपोर्ट मिलता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version