राष्ट्रवाणी: How To Clean Bathroom Tiles At Home: बाथरूम की टाइल को साफ करने के बाद भी अगर वह चमकने के बजाय पुरानी और फीकी नजर आती है तो इसकी वजह सिर्फ गंदगी नहीं होती. साबुन की परत, पानी के दाग, नमी और टाइल्स के बीच जमा गंदगी धीरे-धीरे इसकी चमक कम कर देती है. कई बार टाइल ऊपर से साफ दिखाई देती है, लेकिन ग्राउट में जमी गंदगी पूरे बाथरूम को पुराना लुक देने लगती है. ऐसे में बार-बार जोर लगाकर रगड़ने के बजाय सफाई का तरीका थोड़ा बदलना ज्यादा असरदार हो सकता है. घर पर तैयार करें टाइल साफ करने का घोल बाथरूम की टाइल साफ करने के लिए हर बार तेज केमिकल वाले क्लीनर की जरूरत नहीं होती. सामान्य टाइल्स पर सफेद सिरके और गुनगुने पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे स्प्रे बोतल में भरकर टाइल पर छिड़कें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इससे साबुन की जमी परत और पानी से बने निशान ढीले पड़ने लगते हैं. इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े या मुलायम स्पंज से टाइल साफ करें. हालांकि, अगर आपके बाथरूम में मार्बल या दूसरी नेचुरल स्टोन टाइल लगी है तो सिरका या दूसरे एसिडिक क्लीनर का इस्तेमाल न करें. इससे पत्थर की सतह को नुकसान हो सकता है. ऐसी टाइल्स के लिए हल्के साबुन-पानी या स्टोन के लिए बने क्लीनर का इस्तेमाल करना बेहतर है. बाथरूम की टाइल साफ करते समय एक आम गलती यह होती है कि क्लीनर लगाते ही उसे रगड़ना शुरू कर दिया जाता है. इससे मेहनत ज्यादा लगती है और नतीजा उतना अच्छा नहीं मिलता. क्लीनिंग सॉल्यूशन को कुछ मिनट टाइल पर लगा रहने दें ताकि जमा गंदगी और साबुन की परत थोड़ी ढीली हो जाए. इसके बाद ऊपर से नीचे की तरफ माइक्रोफाइबर कपड़े या सॉफ्ट स्पंज से टाइल पोंछें. आखिर में साफ पानी से सतह को धोकर सूखे कपड़े से जरूर पोंछें. इससे पानी के नए निशान बनने और नमी जमा रहने की समस्या कम होगी. असली फर्क ग्राउट की सफाई से पड़ता है कई बार टाइल साफ होने के बावजूद बाथरूम पुराना इसलिए दिखता है क्योंकि टाइल्स के बीच का ग्राउट काला या गंदा हो चुका होता है. इसे साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और पानी का गाढ़ा पेस्ट बनाया जा सकता है. इसे ग्राउट लाइन पर लगाकर कुछ देर छोड़ें और फिर मुलायम ब्रश या पुराने टूथब्रश से धीरे-धीरे साफ करें. जरूरत के हिसाब से बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का मिश्रण भी ग्राउट की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. सफाई के बाद सतह को अच्छी तरह पानी से धोना जरूरी है. ध्यान रखें कि अलग-अलग क्लीनिंग केमिकल्स को आपस में मिलाकर इस्तेमाल न करें. बाथरूम में लगातार बनी रहने वाली नमी टाइल और ग्राउट दोनों की चमक खराब कर सकती है. नमी की वजह से फफूंदी और मिल्ड्यू बढ़ने का खतरा भी रहता है. इसलिए नहाने के दौरान एग्जॉस्ट फैन चलाएं और नहाने के बाद भी करीब 10 से 15 मिनट तक इसे चलने दें. बाथरूम में हवा का सही वेंटिलेशन रहेगा तो टाइल और ग्राउट जल्दी सूखेंगे. इससे पानी के दाग और फफूंदी की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है. हर बार नहाने के बाद करें ये छोटा काम अगर टाइल पर बार-बार साबुन और पानी जमा होता रहेगा तो कुछ ही दिनों में उसकी चमक फिर कम हो जाएगी. इसलिए नहाने के बाद टाइल की दीवार और फर्श पर जमा अतिरिक्त पानी को स्क्वीजी या माइक्रोफाइबर कपड़े से हटा दें. यह काम करने में ज्यादा समय नहीं लगता, लेकिन इससे साबुन की परत और पानी के निशान जमने से पहले ही हट जाते हैं. रोज की यह छोटी आदत बाद में होने वाली लंबी और थकाऊ सफाई से बचा सकती है. हर टाइल पर एक ही तरह का क्लीनर इस्तेमाल करना सही नहीं है. सिरेमिक और पोर्सिलेन टाइल्स सामान्य तौर पर कई हल्के क्लीनिंग सॉल्यूशन सहन कर सकती हैं, लेकिन नेचुरल स्टोन और मार्बल की सतह ज्यादा संवेदनशील हो सकती है. इसलिए सफाई शुरू करने से पहले यह देख लें कि आपके बाथरूम में किस तरह की टाइल लगी है. गलत क्लीनर का इस्तेमाल करने से चमक लौटने के बजाय सतह खराब हो सकती है. टाइल को रोज पूरी तरह से डीप क्लीन करने की जरूरत नहीं है. रोजाना या हर शॉवर के बाद पानी और साबुन की परत को कपड़े से हटाना काफी मददगार हो सकता है. वहीं, बाथरूम की गहरी सफाई एक से दो हफ्ते में की जा सकती है. अगर टाइल या ग्राउट पर बहुत पुराने और जिद्दी दाग हैं जो सामान्य सफाई से नहीं निकल रहे हैं, तो उन्हें लगातार रगड़ने के बजाय प्रोफेशनल क्लीनिंग की मदद लेना बेहतर हो सकता है. सही सफाई और रोज की छोटी-छोटी आदतों से बाथरूम की टाइल लंबे समय तक साफ और चमकदार नजर आ सकती है. जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- Dhamtari Suicide News : पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। मृतक आरक्षक ओंकार सोनवानी डायल 112 में था पदस्थ – राष्ट्रवाणी
- Telibandha Chowk New Name: बदले जाएंगे तेलीबांधा चौक समेत 38 जगहों के नाम, मुख्यमंत्री साय ने किया बड़ा ऐलान, जानें अब क्या होगा नया नाम – राष्ट्रवाणी
- Fake Ration Card Complaint in Dhamtari: जिनका अस्तित्व ही नहीं उनके नाम से बन गए हजारों राशन कार्ड…सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए हैरान, जानिए छत्तीसगढ़ के किस जिले का है मामला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़: हेलीकॉप्टर दुर्घटना दावे के मामले में ओरिएण्टल इंश्योरेंस तीन साल के लिए काली सूची में – राष्ट्रवाणी
- CG Oriental Insurance Company blacklisted: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, इस इंश्योरेंस कंपनी को तीन साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट, जानिए किस मामले में विमानन संचालनालय ने लिया एक्शन – राष्ट्रवाणी
- Airtel यूजर्स को झटका! बढ़ गए पोस्टपेड प्लान के दाम, लेकिन विदेश जाने वालों को मिल सकता है ये फायदा – राष्ट्रवाणी
- UP Richest Persons 2026: ये हैं उत्तर प्रदेश के 5 सबसे अमीर व्यक्ति, अरबों के हैं मालिक; नंबर वन वाला नोएडा से – राष्ट्रवाणी
- 6,000 mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की सेल कल से, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी – राष्ट्रवाणी
