Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी

May 8, 2026

CG में प्रशासनिक फेरबदल, पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव

May 8, 2026

विजय और तृषा की दोस्ती: चुप्पी से शुरू हुआ 20 सालों का खास रिश्ता – |

May 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ट्रंप और बीबीसी के बीच विवाद में फंसी ब्रिटेन सरकार
International

ट्रंप और बीबीसी के बीच विवाद में फंसी ब्रिटेन सरकार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ट्रंप और बीबीसी के बीच विवाद में फंसी ब्रिटेन सरकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लंदन. ब्रिटेन की सरकार मंगलवार को बीबीसी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच विवाद पर विचार करने वाली थी. ट्रंप 2020 के राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद उनके भाषण को संपादित करने के तरीके को लेकर प्रसारक पर मुकदमा करने की धमकी दे रहे हैं.
संस्कृति मंत्री लिसा नंदी ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन (बीबीसी) संकट पर एक बयान देने वाली थीं, जिसमें आलोचकों ने निगम में बड़े बदलावों की मांग की थी और समर्थकों ने सरकार से ब्रिटेन के सार्वजनिक प्रसारक को राजनीतिक हस्तक्षेप से बचाने का आग्रह किया था.

निवर्तमान बीबीसी महानिदेशक टिम डेवी, जिन्होंने इस घोटाले के कारण रविवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की थी, ने कहा कि ब­ढ़ते हमलों के मद्देनजर बीबीसी को “अपनी पत्रकारिता की रक्षा के लिए संघर्ष” की जरूरत है. डेवी ने कर्मचारियों को दिए एक बयान में स्वीकार किया कि, “हमने कुछ गलतियां की हैं, जिनकी हमें कीमत चुकानी पड़ी है”, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें संगठन पर “बहुत गर्व” है.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमें अपनी पत्रकारिता के लिए संघर्ष करना होगा.” ट्रंप के एक वकील ने पिछले साल प्रसारित एक वृत्तचित्र में कथित रूप से अपमानजनक दृश्य को लेकर प्रसारणकर्ता से अपना बयान वापस लेने, माफी मांगने और मुआवजे की मांग की है. वृत्तचित्र के कारण बीबीसी के शीर्ष कार्यकारी अधिकारी डेवी और समाचार प्रमुख डेबोरा टर्नेस को पहले ही अपना पद छोड़ना पड़ा है, दोनों ने प्रसारणकर्ता द्वारा (संपादन में) “निर्णय की त्रुटि” कहे जाने के कारण इस्तीफा दे दिया है. बीबीसी ने छह जनवरी, 2021 को ट्रंप द्वारा दिए गए भाषण के भ्रामक संपादन के लिए माफी मांगी है. उस दिन उनके समर्थकों की भीड़ ने वाशिंगटन में ‘कैपिटल’ (अमेरिकी संसद परिसर) पर धावा बोल दिया.

नवंबर 2024 के अमेरिकी चुनाव से कुछ दिन पहले प्रसारित वृत्तचित्र “ट्रंप: ए सेकंड चांस?” में भाषण के दो खंडों से तीन उद्धरणों को एक साथ जोड़ा गया था, जो लगभग एक घंटे के अंतराल पर दिए गए थे, जिसमें एक उद्धरण प्रतीत होता है जिसमें ट्रंप ने समर्थकों से उनके साथ मार्च करने और “जमकर लड़ने” का आग्रह किया था. संपादित हिस्सों में एक हिस्सा ऐसा भी था जहां ट्रंप ने कहा था कि वह चाहते हैं कि समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें.

बीबीसी के अध्यक्ष समीर शाह ने कहा कि प्रसारक ने स्वीकार किया है कि “जिस तरह से भाषण को संपादित किया गया, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह सीधे तौर पर हिंसक कार्रवाई का आ”ान था.” बीबीसी ने अभी तक फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के वकील एलेजांद्रो ब्रिटो की इस मांग का औपचारिक रूप से जवाब नहीं दिया है कि वह “झूठे, अपमानजनक, आपत्तिजनक और भड़काऊ बयानों को वापस ले”, माफी मांगे और शुक्रवार तक “राष्ट्रपति ट्रंप को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा दे”, या फिर एक अरब अमेरिकी डॉलर के हर्जाने के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहे. वामपंथी और दक्षिणपंथी दोनों ही सरकारों पर लंबे समय से प्रसारणकर्ता के साथ हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया जाता रहा है. बीबीसी का संचालन एक बोर्ड द्वारा किया जाता है, जिसमें बीबीसी के नामित और सरकार द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि शामिल होते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअंबिकापुर की युवा मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में करेंगे प्रदर्शन, जम्मू-कश्मीर पहुंचीं
Next Article कोरिया : अवैध धान परिवहन पर होगी सतत निगरानी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

डॉक्टरों की कमी के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आव्रजन आवेदनों पर लगी रोक हटाई

May 8, 2026
International

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026
International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी

May 8, 2026

CG में प्रशासनिक फेरबदल, पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव

May 8, 2026

विजय और तृषा की दोस्ती: चुप्पी से शुरू हुआ 20 सालों का खास रिश्ता – |

May 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.