वाशिंगटन. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बताया कि वह उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित कर रहे हैं. ट्रंप और नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हाल में किए गए संयुक्त हमलों को पूर्ण रूप से सफल करार देते हुए सोमवार को जीत का जश्न मनाया.

दोनों नेताओं ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई को चिह्नित करने तथा गाजा में 21 महीने से जारी युद्ध रोकने के लिए 60 दिन के संघर्षविराम प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा करने के लिए ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में अपने शीर्ष सहयोगियों के साथ रात्रि भोज किया.

नेतन्याहू ने नोबेल समिति को सौंपे जाने वाला नामांकन पत्र ट्रंप को देते हुए कहा, ”हम जब बात कर रहे हैं, तो वह (ट्रंप) एक के बाद एक देश और क्षेत्र में शांति स्थापित कर रहे हैं.” यह कदम ऐसे समय में उठाया गया जब इजराइली नेता नेतन्याहू, ट्रंप और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों पर ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का वर्षों से दबाव डालते रहे हैं. ट्रंप ने अमेरिकी सेना को तीन प्रमुख ईरानी परमाणु स्थलों पर बम गिराने और ‘टॉमहॉक’ मिसाइल की बौछार करने का आदेश दिया था.

नेतन्याहू की ‘व्हाइट हाउस’ की इस साल तीसरी यात्रा है. दोनों नेताओं ने आशा व्यक्त की कि ”ईरान में उनकी सफलता” पश्चिम एशिया में एक नए युग की शुरुआत करेगी. ट्रंप ने कहा, ”मुझे लगता है कि पश्चिम एशिया में चीजें बहुत हद तक सुलझ जाएंगी.” उन्होंने कहा कि ईरान उसके परमारणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता फिर से शुरू करना चाहता है लेकिन ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

ट्रंप के साथ मौजूद पश्चिम एशिया मामलों के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि ईरान के साथ बैठक संभवत? एक सप्ताह में होगी. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोमवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा था कि अमेरिकी हवाई हमलों से उनके देश की परमाणु सुविधाओं को इतना अधिक नुकसान पहुंचा है कि ईरानी अधिकारी विनाश की समीक्षा अभी तक कर रहे हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version