राष्ट्रवाणी: अमित पांडेय, डोंगरगढ़। ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी करने वाले डोंगरगढ़ के दो आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी नवीन पटेल और नितिन पटेल की पहचान रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हुई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की, जिसके बाद दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी रायपुर के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक 19 जुलाई 2026 को 20844 भगत की कोठी एक्सप्रेस के ए-2 कोच में सफर कर रहे यात्री के करीब 4.50 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी रायपुर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। नागपुर मंडल की टास्क टीम और रायपुर मंडल की संयुक्त टीम ने कई रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी जांच के बाद डोंगरगढ़ निवासी नवीन पटेल और नितिन पटेल तक पुलिस पहुंची और दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, रायपुर के सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी सर्विलांस, खुफिया सूचना और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान : मुख्यमंत्री साय ने नीट में सफल छात्रों से किया संवाद, कहा – एकलव्य की तरह लक्ष्य साधिए, सफलता निश्चित मिलेगी – राष्ट्रवाणी
- मलेरिया का कहर: दो छात्रों की मौत के बाद अब महिला ने तोड़ा दम, एंबुलेंस देरी से पहुंचने का आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- रवि भगत को पुलिस ने भेजा जेल, सरस्वती साइकिल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते स्कूल परिसर में किया था हंगामा – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: मलेरिया से तीसरी मौत, साइबर ठगी से जुड़े 26 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, जवानों की मेहनत की कमाई पर डाका, आकाशीय बिजली से 3 की मौत, मदननगर हिंसा मामले में 150 ग्रामीणों पर प्राथमिकी (एफआईआर)… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- कग बरेाकिनग News: वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की दबिश, बाघ की खाल के साथ 3 संदिग्ध पकड़ाए – राष्ट्रवाणी
- कग करिमे News: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या, मामूली विवाद में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम, इलाके में फैली सनसनी – राष्ट्रवाणी
- दमाऊधारा झरने में दर्दनाक हादसा: पानी के तेज बहाव में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने – राष्ट्रवाणी
- स्कोप, जीआईजेड जर्मनी ने एमओईएफसीसी के साथ जलवायु कार्रवाई कार्यशाला का आयोजन किया, बीईएल की नेट-जीरो पहल का प्रदर्शन किया – भारतीय पीएसयू
