राष्ट्रवाणी: रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेंड कर रहे एक वायरल गाने पर अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने भी अपना वीडियो तैयार किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने इस वीडियो के जरिए स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की है। वीडियो में ट्रेंडिंग गाने की धुन पर स्मार्ट मीटर को लेकर व्यंग्यात्मक अंदाज में भाजपा सरकार की नीतियों पर कटाक्ष किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए दे रही है, लेकिन स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के जरिए उससे कई गुना ज्यादा वसूली की जा रही है। इस वीडियो में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। पार्टी नेताओं ने मनोरंजक अंदाज में स्मार्ट मीटर के विरोध और महंगी बिजली के मुद्दे को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया है। कांग्रेस का कहना है कि स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद आम उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बोझ बढ़ा है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी पहले ही राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान कर चुकी है और अब सोशल मीडिया के जरिए भी सरकार को घेरने की रणनीति अपनाई जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version