राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: कोटा क्षेत्र में बुधवार शाम तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। घटना लखोदना गांव के पास की है। दोनों किसान बारिश के दौरान खेत की ओर गए थे।

इसी दौरान गाज की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए कोटा अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोटा क्षेत्र के ग्राम लखोदना निवासी मन्ना यादव (41) पिता माखन यादव और ग्राम नवाडीह बेलगहना निवासी कुंजराम यादव (45) पिता गंगाराम यादव बुधवार शाम लखोदना स्थित खेत की ओर गए थे।

दोनों की शादी लखोदना में ही हुई थी और दोनों साढू थे। शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच क्षेत्र में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए।

गाज गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को किसी तरह कोटा स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों की जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित करते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

इसके बाद शव स्वजन को सौंपे जाएंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version