राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया के दौरान पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद पुलिस अब इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म्स की गहन जांच कर रही है। इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय तांत्रिक और उसके दो सहयोगियों की तलाश में पुलिस अब दूसरे राज्यों में टीम भेजने की तैयारी में है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संदिग्धों के छिपने के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। सीपत के देवरी स्थित श्मशान में चाकूबाजी के आरोपित को हाई कोर्ट से जमानत दिलाने के लिए तंत्र-मंत्र किया जा रहा था। ग्रामीणों के हत्थे चढ़े ऋषिकेश कुमार ने पूछताछ में कबूला कि उसने इंटरनेट मीडिया के जरिए बाहरी तांत्रिक से संपर्क किया था। सात अगस्त की रात चीफ जस्टिस की फोटो रखकर टोटका करते वक्त तांत्रिक व उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे। अब साइबर सेल की मदद से किए गए चैट, यूपीआइ ट्रांजेक्शन और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तांत्रिक के अंतरराज्यीय नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर इस तरह का गिरोह चलाकर लोगों को भ्रमित करने और फर्जीवाड़ा करने वाले तांत्रिक के नेटवर्क का जल्द भंडाफोड़ किया जाएगा। राज्यों की सीमाओं पर सूचना भेजकर संदिग्धों की घेराबंदी तेज कर दी गई है। इंटरनेट मीडिया चैट और यूपीआइ से मिला लोकेशन पुलिस साइबर सेल की जांच में सामने आया है कि तांत्रिक का नेटवर्क छत्तीसगढ़ के बाहर तक फैला हुआ है। ऋषिकेश की इंस्टाग्राम चैट और तांत्रिक को किए गए डिजिटल पेमेंट के रिकार्ड से पुलिस को कई अहम सुराग और लोकेशन मिले हैं, जिसके आधार पर बाहरी राज्यों में टीमें भेजी जा रही हैं। अंधविश्वास और फर्जीवाड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती बरत रहा है। देवरी श्मशान में चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से हड़कंप मचा था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट मीडिया के जरिए अंधविश्वास फैलाने, झांसा देने और इस तरह के अनैतिक कृत्यों में शामिल मुख्य तांत्रिक और उसके नेटवर्क से जुड़े हर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में पकड़े गए आरोपित से पूछताछ जारी है। उसके बयानों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार तांत्रिक और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं, जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पंकज कुमार पटेल, एएसपी बिलासपुर
Trending
- भू-सांस्कृतिक सम्मेलन ने जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह के जल ज्ञान को भारत के पारिस्थितिक भविष्य के केंद्र में रखा – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल सतत खनन कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खोज कर रहा है – भारतीय पीएसयू
- देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय
- जीआरएसई ने जीएसआई – भारतीय पीएसयू के लिए दो तटीय अनुसंधान जहाजों के लिए प्रस्ताव तैयार किया
- 17 दिन में पूरा हो पाया था Zeenat Aman का एक सीन, पहले नहीं सुना होगा 70s की कल्ट फिल्म का किस्सा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के गुढियारी में डीजे पर विवाद, तोड़ा गया थाने का टीवी, भाजयुमो नेता पर दबंगई का आरोप – राष्ट्रवाणी
- डेनमार्क का कहना है कि रूसी युद्धपोत ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी

