जगदलपुर

केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को देखते हुए शासन प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, इस कार्यक्रम की रुपरेखा की तैयारी का जायजा लेने के लिए नवरात्रि के 9वें दिन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर पहुंचे। जहां सबसे पहले माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंच बस्तर की सुख शांति की कामना से साथ ही मिशन 2026 के लिए कामना की।
 
बता दें कि आगामी 4 अक्तूबर को सिरहासार भवन में दशहरा पर्व के प्रमुख रस्म मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं इसी कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह के आगमन को देखते हुए पुलिस विभाग के साथ ही शासन प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए 1 अक्तूबर की सुबह उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मां की पूजा अर्चना करने के साथ ही बस्तर की सुख-समृद्धि के लिए कामना भी की। पूजा-अर्चना के बाद विजय शर्मा कार्यक्रम स्थल की तैयारी को देखने के साथ ही स्थल का निरीक्षण करने के लिए भी पहुंचे। विजय शर्मा के द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के साथ ही एक बैठक की गई। जहां रूट चार्ट से लेकर अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गई।






राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version