Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री साय

May 1, 2026

10 साल का इंतजार हुआ खत्म: संभावना सेठ की जिंदगी में आई खुशियों की नई सुबह – |

May 1, 2026

Royal Enfield की जबरदस्त शुरुआत: अप्रैल में बिक्री में उछाल, इलेक्ट्रिक बाइक से बढ़ी रफ्तार – |

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मुलाकात की
Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मुलाकात की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मुलाकात की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सुकमा. छत्तीसग­ढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा जिले के एक पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मुलाकात की और अधिकारियों से कहा कि वे शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में उनके दौरे की व्यवस्था करें ताकि उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने में मदद मिल सके.

कभी माओवादियों का ग­ढ़ माने जाने वाले सुकमा में अब उग्रवाद रोधी प्रयासों में महत्वपूर्ण प्रगति देखी जा रही है, तथा केंद्र सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक छत्तीसग­ढ़ के साथ-साथ पूरे देश को नक्सल समस्या से मुक्त करना है. पिछले 23 महीनों में छत्तीसग­ढ़ में 2,100 से अधिक माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि वरिष्ठ नक्सली नेता मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने पिछले महीने महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में 60 अन्य कैडरों के साथ हथियार डाल दिए.

गृह विभाग का जिम्मा संभाल रहे शर्मा ने शनिवार देर शाम सुकमा शहर में पुनर्वास केंद्र का औचक दौरा किया, जहां अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले 94 नक्सली रह रहे हैं, जिनमें 54 पुरुष और 40 महिलाएं हैं. आधिकारिक बयान में कहा गया कि उन्होंने हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने वाले युवाओं के साथ चौपाल की. उपमुख्यमंत्री युवाओं के साथ जमीन पर बैठे, उनकी चिंताओं और अनुभवों को सुना और अधिकारियों को उन्हें उचित भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया.

विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने अधिकारियों को पुनर्वास केंद्र में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने और अगले महीने शीतकालीन सत्र के दौरान रायपुर में विधानसभा के उनके दौरे की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया, ताकि उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और सरकारी कामकाज को समझने में मदद मिल सके.

शर्मा ने उनकी शिक्षा, कृषि गतिविधियों और परिवार के सदस्यों से मिलने के बारे में भी पूछताछ की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब भी अनुरोध किया जाए, परिवार को मिलने की अनुमति दी जाए. उन्होंने कहा, ”यदि किसी पुनर्वासित युवा के परिवार के सदस्य जेल में बंद हैं और युवा उनसे मिलना चाहता है, तो इसकी व्यवस्था की जाए.” विज्ञप्ति के मुताबिक, शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि यदि पुनर्वासित युवाओं में से कोई भी विवाह करना चाहता है तो प्रशासन उनके लिए सामुदायिक विवाह समारोह की व्यवस्था करेगा.

आत्मसमर्पण करने वाले कुछ नक्सलियों ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि उनके मूल दस्तावेज. अधूरे हैं. शर्मा ने तुरंत ज़िला प्रशासन को दस्तावेज. प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए. अधिकारियों के अनुसार, सुकमा स्थित पुनर्वास केंद्र वर्तमान में राजमिस्त्री, कृषि आधारित उद्यमिता और सिलाई-क­ढ़ाई का प्रशिक्षण प्रदान करता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइजराइल ने हाल के दिनों में बेरूत पर पहला हमला कर हिज़्बुल्ला प्रमुख को निशाना बनाया
Next Article नियद नेल्लानार योजना: विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पहुँची दूरस्थ वनांचलों तक
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री साय

May 1, 2026
Chhattisgarh

8वें वेतन आयोग के समक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारियों अधिकारी की बड़ी मांगें

May 1, 2026
Chhattisgarh

Big Breaking : पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, कड़े प्रवर्तन के निर्देश

May 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री साय

May 1, 2026

10 साल का इंतजार हुआ खत्म: संभावना सेठ की जिंदगी में आई खुशियों की नई सुबह – |

May 1, 2026

Royal Enfield की जबरदस्त शुरुआत: अप्रैल में बिक्री में उछाल, इलेक्ट्रिक बाइक से बढ़ी रफ्तार – |

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.