US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग के साथ मुलाकात रद्द करने वाले बयान पर स्पष्टीकरण जारी किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी हालिया टिप्पणी, जिसमें उन्होंने “शी जिनपिंग से मिलने का कोई कारण नहीं” होने की बात कही थी, अब उस बयान पर सफाई दी है। ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रस्तावित बैठक आधिकारिक तौर पर रद्द नहीं की है।

व्हाइट हाउस में क्या बोले ट्रंप?
चीन पर बोलते हुए ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा, “नहीं, मैंने रद्द नहीं किया है। हालांकि, मुझे यकीन नहीं है कि हम इसे हासिल कर पाएंगे या नहीं। मैं वहां जरूर जाऊंगा। मुझे लगता है कि हम इसे प्राप्त कर पाएंगे। हालांकि, उन्होंने दुनिया को एक झटका दिया। यह चौंकाने वाला था। अचानक, उन्होंने आयात-निर्यात की यह पूरी अवधारणा बना दी, और किसी को इसके बारे में कुछ भी पता नहीं था।”

चीन के फैसले से तमतमाए ट्रंप
इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि बीजिंग ने दुर्लभ मृदा तत्वों पर व्यापक नए निर्यात नियंत्रण लगाकर ‘बेहद शत्रुतापूर्ण’ कदम उठाए जाने के बाद,चीनी राष्ट्रपति से “मुलाकात करने का कोई कारण नहीं” है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि चीन ने दुर्लभ पृथ्वी तत्वों पर निर्यात नियंत्रण बढ़ाया है, जो एक अत्यंत आक्रामक रुख है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि अमेरिका कड़े जवाबी उपायों के साथ जवाब देने की तैयारी कर रहा है।

चीनी वस्तुओं पर 100 फीसदी टैरिफ का एलान
दुर्लभ मृदा और उससे जुड़ी तकनीकों के निर्यात पर बीजिंग के लगाए जा रहे प्रतिबंधों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के खिलाफ नए व्यापार उपायों का एलान किया। ट्रंप ने चीनी वस्तुओं पर 100 फीसदी टैरिफ की घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि अमेरिका चीनी वस्तुओं पर “उनके द्वारा वर्तमान में चुकाए जा रहे किसी भी टैरिफ के अतिरिक्त” 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा, जो 1 नवंबर, 2025 से प्रभावी होगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version