नयी दिल्ली. वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स को भारत के खिलाफ यहां खेल जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन आईसीसी के लेवल एक आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है. यह घटना शुक्रवार को भारत की पहली पारी के 29वें ओवर में घटी जब सील्स ने गेंदबाजी करने के बाद गेंद को बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की ओर फेंक दिया जिससे गेंद उनके पैड पर लगी.

आईसीसी ने यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ”सील्स को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन का दोषी पाया गया. यह अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की ओर या उसके पास अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद (या किसी अन्य क्रिकेट उपकरण) फेंकने से संबंधित है.” इसके साथ ही सील्स के खाते में 24 महीनों की अवधि में कुल डिमेरिट अंक की संख्या अब दो हो गई है. किसी खिलाड़ी को अगर 24 महीनों में 24 या अधिक डिमेरिट अंक मिलते हैं तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ सकता है.

सील्स ने इस बार मैच रेफरी एंडी पाइकॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा को चुनौती दी जिसके चलते एक औपचारिक सुनवाई आयोजित की गई. आईसीसी ने अपने बयान में कहा, ”सील्स ने तर्क दिया कि वह रन आउट करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन मैच रेफरी ने कई अलग-अलग रीप्ले देखने के बाद निष्कर्ष निकाला कि वह थ्रो अनावश्यक और अनुचित था क्योंकि बल्लेबाज क्रीज के अंदर था और गेंद सीधे उसके पैड पर जा लगी. ” इस घटना की रिपोर्ट मैदान पर मौजूद अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और पॉल रीफेल, तीसरे अंपायर एलेक्स व्हार्फ और चौथे अंपायर के.एन. अनंत पद्मनाभन ने की थी. आईसीसी ने स्पष्ट किया, ”लेवल 1 के उल्लंघनों में न्यूनतम सजा एक आधिकारिक चेतावनी होती है जबकि अधिकतम सजा में मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक दिए जा सकते हैं.”



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version