Ex Gujarat CM Vijay Rupani Last Rites Updates, Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया जाएगा। पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में हुआ था। इस हादसे में 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

राजकोट के रामनाथपारा श्मशान घाट के अध्यक्ष ने पूर्व सीएम विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘…विजय रूपाणी का अग्नि संस्कार यहीं किया जाएगा। शाम 6 बजे के करीब अग्नि संस्कार किया जाएगा, शाम 5 बजे उनके आवास से शवयात्रा शुरू होगी।’

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले रविवार शाम मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा, ‘सुबह 11:30 बजे सिविल अस्पताल से विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से राजकोट ले जाया जाएगा, जहां दोपहर दो बजे तक पहुंचने की संभावना है। अंतिम यात्रा शाम पांच बजे शुरू होगी और अंतिम संस्कार शाम छह बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।’ उनके पार्थिव शरीर को ले जाने वाले शव वाहन पर करीब 2000 किलोग्राम फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया जाएगा। पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में हुआ था। इस हादसे को लेकर गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि अब तक करीब 45 लोगों के डीएनए सैंपल मैच हो चुके हैं और इस हादसे में 274 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह गुजरात के लिए एक बहुत ही दुखद और दर्दनाक समय है।’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version