रायपुर. छत्तीसग­ढ़ सरकार ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नौकरशाह विकास शील को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया. वर्ष 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी विकास शील, 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अमिताभ जैन का स्थान लेंगे, जो इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं. राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज शाम विकास शील की नियुक्ति का आदेश जारी किया. वह छत्तीसग­ढ़ के 13वें मुख्य सचिव होंगे.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसग­ढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी विकास शील केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में कार्यरत थे. उन्हें पिछले साल कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस महीने की शुरुआत में एडीबी (मनीला) से भारत वापस बुलाया गया था. उन्होंने बताया कि विकास शील रायपुर जिले समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं. दरअसल जैन 30 जून को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे. उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version