राष्ट्रवाणी: मुकेश मौर्या, धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के पहाड़ी इलाकों में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम पंचायत बकालो के नागरतेन्दु और लोटान गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि वे पहाड़ से करीब 2 किलोमीटर उतरकर राशन लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन पिछले 3-4 दिनों से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार दुकान तक पहुंचने के बाद भी उन्हें आज नहीं तो कल कहकर वापस लौटा दिया जा रहा है। नागरतेन्दु और लोटान गांव पहाड़ी क्षेत्र में बसे हुए हैं। यहां रहने वाले ग्रामीणों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नीचे आना-जाना ही बड़ी चुनौती है।

गांव तक आने-जाने के रास्ते की परेशानी के बावजूद ग्रामीण करीब 2 किलोमीटर पहाड़ी रास्ता तय कर राशन लेने पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी मुश्किल से राशन दुकान तक पहुंचने के बाद भी जब उन्हें राशन नहीं मिलता तो उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। पहाड़ से उतरकर आने में समय और मेहनत लगती है।

ऐसे में बार-बार खाली हाथ वापस लौटना उनके लिए परेशानी का कारण बन गया है। ग्रामीण पिछले 3-4 दिनों से राशन लेने के लिए लगातार दुकान के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार उन्हें राशन देने के बजाय आज या कल आने की बात कहकर वापस भेज दिया जा रहा है।

इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। अब वे इस आस में बैठे हैं कि उन्हें राशन कब मिलेगा। लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करेंछत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version