लंदन. विंबलडन के मेजबान ‘ऑल इंग्लैंड क्लब’ के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि बढ़कर रिकॉर्ड 53.5 मिलियन पाउंड (लगभग 6.23 अरब रुपये) कर दी गयी है जिसमें से एकल वर्ग के विजेताओं को तीन  मिलियन पाउंड (लगभग 34.93 करोड़ रुपये) की राशि मिलेगी. यह रकम पिछले साल की तुलना में सात प्रतिशत और 3.5 मिलियन पाउंड अधिक है. यह 10 साल पहले इस ‘ग्रास-कोर्ट’ ग्रैंड स्लैम में प्रतियोगियों मिलने वाली राशि से दोगुना है.

‘ऑल इंग्लैंड क्लब के अध्यक्ष डेबोरा जेवांस ने कहा, ” हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि पिछले 10 वर्षों में हमने पुरस्कार राशि में बहुत बड़ी बढ़ोतरी की है. हमने इस वर्ष पिछले आयोजन की तुलना में लगभग सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की है.” इस साल के पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को पिछले साल के पुरस्कारों की तुलना में 11.1% अधिक राशि मिलेगी. एकल के पहले दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को 66,000 पाउंड (लगभग 76 लाख रुपये) मिलेंगे, जो पिछले साल की तुलना में 10% अधिक है. विंबलडन का आगाज 30 जून से होगा जबकि इसका समापन 13 जुलाई को होगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version