राष्ट्रवाणी, 03 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) वर्ष 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों को क्षेत्रीय उप वनमंडल अधिकारी के रूप में विभिन्न वनमंडलों में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार—

  • कुनाल मिश्रा (2024 बैच) को उप वनमंडल अधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल (सरगुजा) में पदस्थ किया गया है।
  • मृगजा जालिंदर यादव (2024 बैच) को उप वनमंडल अधिकारी, कटघोरा वनमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • परख सारडा (2024 बैच) को उप वनमंडल अधिकारी, सुकमा वनमंडल में पदस्थ किया गया है।
  • प्रीति यादव (2024 बैच) को उप वनमंडल अधिकारी, उत्तर नारायणपुर वनमंडल भेजा गया है।
  • यशस्वी मौर्या (2024 बैच) को उप वनमंडल अधिकारी, राजनांदगांव वनमंडल में पदस्थ किया गया है।

प्रशिक्षण अवधि तक रहेगी पदस्थापना

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण पूर्ण होने तक ये सभी प्रशिक्षु अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद उन्हें उसी उप वनमंडल में नियमित रूप से उप वनमंडल अधिकारी के पद पर पदस्थ माना जाएगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version