नयी दिल्ली. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि 1962 के बाद से ”चीन, अरुणाचल में न तो एक इंच घुसा है और न उसने एक इंच जमीन ली है.” उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में विशेष चर्चा के दौरान यह बात कही. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चर्चा में भाग लेते हुए भारत के क्षेत्र में चीन के कथित अतिक्रमण का हवाला देते हुए सवाल किया था, ”जिस समय (2014 में) भाजपा केंद्र की सत्ता में आई, उस समय (देश का) क्षेत्रफल क्या था और आज क्या है?”

उन्होंने सवाल किया कि पैंगोंग झील, गलवान घाटी के बारे में सरकार के पास जवाब है या नहीं? इस पर, अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद रीजीजू ने कहा कि उन्होंने (अखिलेश ने) अपने भाषण के दौरान कहा कि ”जिस प्रदेश से मैं आता हूं, वहां कितने अंदर तक चीन घुसकर कब्जा करके बैठा है.” उन्होंने कहा, ”मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि 10 अक्टूबर 1962 में जब चीन का आक्रमण हुआ, वे (चीनी सैनिक) 10 अक्टूबर को मेरे गांव से होते हुए एक महीने 10 दिन में असम के मिसामारी तक पहुंचे थे. फिर, वहां 21 नवंबर को संघर्ष विराम कर पूरी तरह से वापस चले गए.” रीजीजू ने कहा फिर 1962 के बाद, चीन, अरुणाचल प्रदेश में न एक इंच घुसा है न उसने एक इंच जमीन ली है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version