सीतापुर. जिले के महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव के एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि उसकी पत्नी रात में ‘नागिन’ बनकर उसे डराती है और सोने नहीं देती. शिकायतकर्ता की पहचान महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव के मेराज के रूप में हुई है. शिकायतकर्ता ने चार अक्टूबर को आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई.

मेराज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नसीमुन मानसिक रूप से अस्थिर है और रात को ”नागिन” बनकर फुफकारती है तथा उसे डराती रहती है. उसने कहा कि उसके बार-बार गुहार लगाने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उसे मदद के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करना पड़ा. कथित तौर पर अधिकारी इस असामान्य शिकायत से हैरान रह गए. शिकायत के बाद, जिलाधिकारी ने महमूदाबाद थाने को मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ”शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version