राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। रायपुर स्थित रेड क्रॉस रोड में रविवार को ऑल इंडिया ड्राइवर एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन से जुड़े सभी संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में बस ड्राइवरों के अधिकारों, सुरक्षा और विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से 12 नवंबर 2026 से अनिश्चितकालीन ‘स्टीयरिंग छोड़ अभियान’ शुरू करने का फैसला लिया गया।

चालकों की 15 सूत्री प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय ड्राइवर सुरक्षा कानून और ड्राइवर आयोग के गठन से लेकर न्यूनतम वेतन, स्वास्थ्य कार्ड, 55 वर्ष की आयु के बाद पेंशन, और राष्ट्रीय राजमार्गों पर विश्राम गृह की सुविधा शामिल है। इसके अलावा, जॉइनिंग लेटर के साथ पीएफ व ईएसआईसी की सुविधा, ड्राइविंग के मामलों में निष्पक्ष जांच और अवैध वसूली पर रोक की मांग की गई है।

आंदोलन के सफल संचालन के लिए गठित समिति में मुख्य संरक्षक प्रीतम सेन समेत अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version