राष्ट्रवाणी: खाने के बाद पान खाने का चलन भारत में काफी पुराना है. कई लोग इसे सिर्फ स्वाद के लिए खाते हैं, जबकि कुछ लोग पान में सुपारी, तंबाकू, जर्दा या दूसरी चीजें मिलाकर खाते हैं. लेकिन हर तरह का पान एक जैसा नहीं होता. खासकर सुपारी और तंबाकू वाला पान सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है. WHO के अनुसार सुपारी और पान मसाले का सेवन मुंह के कैंसर के खतरे से जुड़ा है. इसलिए कुछ लोगों को पान से पूरी तरह दूरी रखना जरूरी है. अगर पान में तंबाकू, जर्दा या कोई दूसरा धुआं रहित तंबाकू उत्पाद डाला जाता है तो इसे खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है.तंबाकू का कोई भी रूप सुरक्षित नहीं माना जाता. इससे मुंह, गले और शरीर के दूसरे हिस्सों में कैंसर का खतरा बढ़ता है. इसके अलावा तंबाकू की आदत लग सकती है और इसे छोड़ना मुश्किल होता है.इसलिए जो लोग पहले से धूम्रपान या तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें पान में तंबाकू या जर्दा मिलाकर खाने से खास तौर पर बचना चाहिए. कई लोगों को लगता है कि अगर पान में तंबाकू नहीं है तो वह पूरी तरह सुरक्षित है. लेकिन ऐसा नहीं है. पान में डाली जाने वाली सुपारी को भी IARC ने कैंसरकारी यानी कैंसर पैदा करने वाले पदार्थ के रूप में वर्गीकृत किया है. WHO के अनुसार सुपारी चबाने से मुंह के अंदर ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस जैसी समस्या हो सकती है, जो आगे चलकर मुंह के कैंसर के खतरे से जुड़ी है. इसलिए केवल तंबाकू हटाकर सुपारी वाला पान खाना भी पूरी तरह सुरक्षित विकल्प नहीं माना जाता. जिन लोगों को पहले से मुंह में छाले, सफेद या लाल धब्बे, मसूड़ों से खून आना, मुंह खोलने में परेशानी या लंबे समय से कोई मुंह से जुड़ी समस्या है, उन्हें सुपारी या तंबाकू वाला पान नहीं खाना चाहिए. ऐसे लक्षणों को केवल पान की वजह मानकर नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए. अगर कोई घाव या छाला लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहा है तो डेंटिस्ट या डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए. मुंह में लगातार रहने वाला घाव, दर्द, सूजन या खून आना मुंह के कैंसर के शुरुआती संकेतों में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा बच्चों और किशोरों को तंबाकू या सुपारी वाले पान से पूरी तरह दूर रखना जरूरी है. ध्यान रखें कि पान में इस्तेमाल होने वाली हर चीज का असर एक जैसा नहीं होता. लेकिन अगर इसमें तंबाकू या सुपारी शामिल है तो इसे सुरक्षित मानना सही नहीं है Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version