राष्ट्रवाणी: त्योहारों का सीजन शुरू होने से ठीक पहले FSSAI ने मिलावटखोरों और ग्राहकों को गुमराह करने वाली कंपनियों के खिलाफ एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. FSSAI ने एक नया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करते हुए पूरे देश में एनालॉग पनीर के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने का प्रस्ताव रखा है. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे कई राज्य पहले ही इस पर अपने स्तर पर पाबंदी लगा चुके हैं, लेकिन अब इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी है ताकि पनीर के नाम पर होने वाले इस बड़े खेल को रोका जा सके. इस बड़े फैसले के बाद हर आम उपभोक्ता के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर यह एनालॉग पनीर क्या बला है, FSSAI इस पर बैन क्यों लगाना चाहता है और यह हमारी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा रहा है. एनालॉग पनीर असली पनीर नहीं बल्कि एक तरह का नकली या कृत्रिम पनीर है. असली पनीर को बनाने में शुद्ध दूध का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन एनालॉग पनीर को बनाने में दूध की एक बूंद का भी उपयोग नहीं होता. यह पूरी तरह से गैर-डेयरी सामग्री जैसे कि सस्ते वनस्पति तेल, फैट, स्टार्च और अलग-अलग तरह के इमल्सीफायर्स को मिलाकर तैयार किया जाता है. देखने और छूने में यह बिल्कुल असली पनीर जैसा ही नरम और सफेद दिखाई देता है, जिसकी वजह से एक आम ग्राहक के लिए असली और नकली में अंतर कर पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है. FSSAI के इस सख्त कदम के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि बाजार में इस सस्ते कृत्रिम उत्पाद को धड़ल्ले से असली डेयरी पनीर के नाम पर बेचा जा रहा है. होटल, रेस्टोरेंट और शादियों में लागत बचाने के चक्कर में इसी एनालॉग पनीर का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाता है और ग्राहकों को इसकी भनक तक नहीं लगती. नए नियमों के तहत अब किसी भी कंपनी या रेस्टोरेंट को इस तरह के उत्पाद के लिए पनीर शब्द का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी और उल्लंघन करने वालों पर भारी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला सैचुरेटेड वनस्पति फैट और हाइड्रोजनीकृत तेल हमारे शरीर में जाकर खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को अत्यधिक बढ़ा देते हैं. यह ट्रांस फैट हमारी रक्त धमनियों को ब्लॉक कर देता है, जिससे बहुत कम उम्र में ही लोगों में दिल का दौरा पड़ने और दिल से जुड़ी अन्य गंभीर बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. FSSAI ने साफ किया है कि उपभोक्ताओं को यह जानने का पूरा अधिकार है कि वे जो खा रहे हैं उसकी असल प्रकृति क्या है. इस नए कानून के लागू होने के बाद यदि कोई रेस्टोरेंट या पैकेटबंद उत्पाद बनाने वाली कंपनी गैर-डेयरी पनीर का इस्तेमाल करेगी, तो उन्हें अपने मेनू कार्ड और पैकेट के लेबल पर बड़े अक्षरों में नॉन-डेयरी उत्पाद या एनालॉग लिखना अनिवार्य होगा. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- आ गया ‘नवरात्रि का एंथम’, आयुष्मान की Yeh Prem Mol Liya का नया गाना; हिमेश का आवाज में ‘जय माता’ की गूंज – राष्ट्रवाणी
- कौन थे गोरख शर्मा? ‘दम मारो दम’, ‘एक हसीना थी’ समेत बनाई कल्ट गानों की धुन; 1000 से ज्यादा गीतों को बनाया यादगार – राष्ट्रवाणी
- 7200mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 144Hz OLED डिस्प्ले, लॉन्च से पहले पता चली कीमत – राष्ट्रवाणी
- जुआ न खेलें: रूस-यूक्रेन संघर्ष पर – राष्ट्रवाणी संपादकीय
- लड़कियों का वीडियो वायरल: खुले में पीती नजर आई शराब, तो कहीं लहराया चाकू, जांच में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- Bank Holiday: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, किन राज्यों में त्योहारों पर नहीं खुलेगी ब्रांच? देखिए पूरी लिस्ट – राष्ट्रवाणी
- जिंदा हैं जैकी चैन, चाइनीज एक्टर की फेक डेथ न्यूज ने किया शॉक्ड; इंटरनेट पर पोस्ट वायरल – राष्ट्रवाणी
- साहिर लुधियानवी की नज्म से बना Guru Dutt का अमर गीत, मो. रफी ने दी आवाज; अकेलेपन को बयां करता है कालजयी गाना – राष्ट्रवाणी
