राष्ट्रवाणी: Bank Holiday Fact check: मीडिया पर वायरल हो रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अब सभी …और पढ़ें अलर्ट! क्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज में बैंक हर शनिवार बंद रहने का दावा।
PIB ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है। बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: बैंक कर्मचारी 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक लगातार 3 दिनों के लिए देशव्यापी हड़ताल पर बैठने वाले थे।
हालांकि भारत भर में बैंकों प्रस्तावित हड़ताल टालने का फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की बैठक के बाद हुआ। भारत सरकार की एजेंसी ‘प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो’ (PIB) ने इस वायरल मैसेज का फैक्ट चेक (Fact Check) किया है और इसकी पूरी सच्चाई जनता के सामने रखी है।
PIB फैक्ट चेक टीम ने अपने आधिकारिक ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साफ शब्दों में कहा है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी (Fake News) है। वित्त मंत्रालय, सरकार या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तरफ से ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसमें सभी शनिवार को बैंक बंद रखने की बात कही गई हो।
A Gazette circulating on social media , purportedly issued by the Ministry of Finance (Department of Financial Services), claims that the Central Government has declared every Saturday a public holiday for all Public Sector Banks , including SBI.#PIBFactCheck:❌ The document… pic.twitter.com/ClCqEt2UAX आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल देश में बैंकों की छुट्टियों को लेकर कोई नया नियम नहीं आया है और वही पुरानी व्यवस्था लागू है:

