राष्ट्रवाणी: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। साथ ही मामले में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, घटना माना थाना क्षेत्र की है। माना बस्ती के बरौंदा जाने वाले कनेक्टिंग रोड में एटीसी के पीछे गेट नंबर-5 की यह वारदात है। आरोपी ने एक महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की पहचान राजकुमारी साहू निवासी मोखला आरंग के रूप में की गई। पुलिस की जांच में घटना प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के संबंध में पता चला हैं।
फिलहाल मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा हो पाएगा।

