राष्ट्रवाणी: क्या आप इस नवरात्रि कोई नया और धमाकेदार ‘गरबा एंथम’ ढूंढ रहे हैं? तो 2026 में रिलीज हुआ ये गाना डांडिया के लिए एकदम परफेक्ट है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गुजराती गरबा सॉन्ग गाना सुनते ही डांडिया खेलने के लिए थिरकने लगेंगे पैर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

हर बार जब नवरात्रि आती है तो माता का स्वागत धूम-धाम से किया जाता है और इसी के साथ सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट होती है गरबा खेलने की। सालों से कई गाने ऐसे हैं जिनके बिना डांडिया अधूरा लगता है और वे इस त्यौहार का अटूट हिस्सा भी बन चुके हैं लेकिन फिर भी इस लिस्ट में अगर एक नया धमाकेदार गाना जुड़ जाए तो क्या बुराई है?

अगर आप किसी नए ट्रैक पर अपने गरबे में और एनर्जी लाना चाहते हैं तो गुजराती सिंगर आदित्य गढ़वी का ये ‘गरबा एंथम’ एकदम परफेक्ट होगा। यह गीत फिल्म जिंदगी वन्स मोर (Jindagi Once More) का है जिसके बोल हैं- वधावो रे (Vadhaavo Re)…। इस ‘गरबा एंथम’ के लिरिक्स निरेन भट्ट ने लिखे हैं और इसके कंपोजर सिद्धार्थ अमित भावसार हैं।

3 मिनट 48 सेकंड के गाने को सिद्धार्थ रांदेरिया, आरती पटेल, दीप ढोलकिया और जाह्नवी धाकन पर फिल्माया गया है। आदित्य गढ़वी (Aditya Gadhvi) के साथ इस गाने को सिद्धार्थ अमित भावसार और निरेन भट्ट ने गाया है। इस एनर्जेटिक ट्रैक को धर्मा प्रोडक्शन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।

15 जून को रिलीज हुए इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 2.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। चैनल ने गाने को रिलीज करते हुए लिखा, ‘वधावो रे के मैजिक को फील करें, गरबा एंथम ऑफ द ईयर’। इस गीत का क्रेज इतना बढ़ गया है कि लोग इस पर जमकर रील्स बना रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

वधावो रे…गाना देवी मां (मावड़ी) की स्तुति में गाया गया है जो दिल को छू लेने वाला और नवरात्रि उत्सव के माहौल वाला भक्ति-गीत है। सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया है और अब दुर्गा पंडाल में भी छाने को तैयार है। गुजराती कॉमेडी ड्रामा ‘जिंदगी वन्स मोर’ 18 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म को जयमिन मोदी ने डायरेक्ट किया है और वासु ढोलकिया ने प्रोड्यूस किया है, इसके साथ ही धर्मा प्रोडक्शन भी गुजराती सिनेमा में एंट्री कर रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version