राष्ट्रवाणी: अमित पाण्डेय, डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही RPF और डोंगरगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान डोंगरगढ़ के इंदिरा नगर निवासी राजू निर्मलकर रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही RPF और डोंगरगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। शव को ट्रैक से हटाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राजू निर्मलकर ने यह कदम क्यों उठाया।

मामले की जांच रेलवे पुलिस द्वारा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version