लंदन. भारतीय खिलाड़ी युकी भांबरी और उनके अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे ने बुधवार को यहां मोनाको के रोमेन अर्नेडो और फ्रांस के मैनुअल गुइनार्ड की जोड़ी पर सीधे सेट में जीत दर्ज करके विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया. सोलहवीं वरीयता प्राप्त भारतीय-अमेरिकी जोड़ी ने एक घंटे 49 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में अर्नेडो और गुइनार्ड को 7-6, 6-4 से मात दी.

अब अगले दौर में युकी और गैलोवे की जोड़ी का सामना हालैंड के रॉबिन हासे और जीन-जूलियन रोजर की जोड़ी तथा अमेरिका के मार्कोस गिरोन और पुर्तगाल के नूनो बोर्गेस की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. लेकिन कई ग्रैंडस्लैम चैंपियन भारत के अनुभवी खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और बेल्जियम के सैंडर गिल की जोड़ी पुरुष युगल स्पर्धा के पहले दौर में जर्मनी के केविन क्राविट्ज और टिम पुएट्ज की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से सीधे सेट में 3-6, 4-6 से हारकर बाहर हो गई.

वहीं खबर लिखे जाने तक एक अन्य भारतीय खिलाड़ी रित्विक चौधरी बोलिपल्ली और उनके कोलंबियाई जोड़ीदार निकोलस बैरिएंटोस अपने शुरुआती दौर के मुकाबले में फ्रांस के एलेक्जेंडर मुलर और बेल्जियम के डेविड गोफिन से तीसरे सेट का टाई ब्रेकर खेल रहे हैं, तब स्कोर 6-4, 4-6, 6-6 था. भारतीय खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी और उनके मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल रेयेस वारेला पुरुष युगल के शुरुआती दौर में एलेक्जेंडर कोवासेविच और लर्नर टिएन की जोड़ी से भिड़ेंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version