मुंबई: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों और युवाओं से इसे रोकने की अपील पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जबरदस्त पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की देश के युवाओं, खासकर जेन जी से की गई ‘वोट चोरी रोकने’ की अपील का कोई असर नहीं होगा। उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि युवाओं को राहुल गांधी में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो अब अलग सोचते हैं। उनके पास प्रदर्शन के लिए समय नहीं है न ही उन्हें खोखले नारों पर भरोसा है।

एक मीडिया कार्यक्रम में बातचीत के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी की अपील जेन जी पर असर नहीं डालेगी। जो नेपाल से प्यार करता है, वह वहीं रह सकता है। राहुल गांधी अब जनता को सरकार गिराने के लिए तैयार नहीं कर सकते, इसलिए जेन जी को इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह चाल अब नहीं चलेगी।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाया था आरोप

बता दें कि सीएम फडणवीस का ऐसे समय में आया है जब राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक के कालाबुरगी जिले की आलंद विधानसभा सीट में वोटरों की लिस्ट से हजारों नाम बिना वजह हटाए गए हैं। इस मुद्दे की जांच कर रही कर्नाटक की सीआईडी को चुनाव आयोग सहयोग नहीं कर रहा।

राहुल ने की थी युवाओं से अपील

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जांच में जरूरी जानकारी नहीं दे रहा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘वोट चोरों’ को बचाने का आरोप लगाया। इसके बाद राहुल ने सोशल मीडिया पर युवाओं से अपील की कि वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि देश का युवा, छात्र और जेन जी ही संविधान बचाएगा, लोकतंत्र बचाएगा और वोट चोरी रोकेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version