राष्ट्रवाणी: दिलशाद अहमद, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को बेरहमी से पीटकर सड़क किनारे फेंक दिया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान हरिनंदन राजवाड़े के रूप में हुई है, जो कि गोंदा गांव का रहने वाला था। शुक्रवार को अज्ञात आरोपियों ने उसकी बेदम पिटाई कर दी और उसे केवरा गांव में सड़क के किनारे फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version