राष्ट्रवाणी: प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने आया है। शिक्षिका के कान की सोने की बाली गुम होने के बाद उन्होंने स्कूल में लाल कपड़े पर नारियल और चावल रखकर बच्चों के बीच पहुंचकर चोरी के बाली को वापस करने की बात कही। साथ ही वापस नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद बच्चों के परिजनों ने स्कूल के प्रधानपाठक को इसकी जानकारी दी। प्रधानपाठक ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को मामले से अवगत कराया। जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका गीता कुम्भकार की सोने की बाली स्कूल में कहीं गुम हो गई। इसके बाद उन्होंने लाल कपड़े पर नारियल और चावल रखकर बच्चों के बीच पहुंचकर यह पता लगाने का प्रयास किया कि बाली किसने ली है। इस दौरान बच्चों से बाली वापस करने को कहा गया और ऐसा नहीं करने पर परिणाम भुगतने की बात कही गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्कूल प्रबंधन की ओर से उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका गीता कुम्भकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। देो ने स्कूल में बच्चों के सामने इस तरह की गतिविधि को अनुचित बताते हुए जवाब मांगा है। शिक्षा विभाग के अनुसार, शिक्षिका के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह – राष्ट्रवाणी
- अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह – राष्ट्रवाणी
- बस्तर के प्रतिनिधियों ने देखा राष्ट्रपति भवन, बस्तर की संस्कृति का हुआ भव्य सम्मान – राष्ट्रवाणी
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह – राष्ट्रवाणी
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जब दीदी सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाऊस के लिए हुए रवाना.. – राष्ट्रवाणी
- जनसंपर्क संचालनालय में सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षक बनने के लिए B.Ed और तेत जरूरी, राज्य सरकार की नई पात्रता शर्त, 90 % कृषि स्नातक आवेदन करने से हो जाएंगे वंचित – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 वर्ष पुराने छह करोड़ रुपये के रेत रायल्टी घोटाले की फाइल गायब – राष्ट्रवाणी
