राष्ट्रवाणी: रायपुर, 14 सितंबर 2026 उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम छुई में ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी मांगों और समस्याओं को आत्मीयता से सुना तथा गांव में आवश्यक सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि गांव के विकास की सही दिशा ग्रामीणों की जरूरतों और सुझावों से ही तय होती है।

उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। ग्रामीणों से संवाद के दौरान उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम छुई में नवीन पंचायत भवन और मिडिल स्कूल भवन निर्माण की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि । उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकास का सीधा लाभ ग्रामीणों के जीवन में दिखाई दे।

उन्होंने कहा कि बच्चे ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्षेत्र के 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास तैयार किए गए हैं तथा 35 और स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित किए जाएंगे। दो-तरफा संवाद की सुविधा से एक स्थान से कई स्कूलों के विद्यार्थियों को पढ़ाया जा सकेगा।

इसके माध्यम से विषय विशेषज्ञों की कक्षाओं के साथ विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और करियर के लिए मार्गदर्शन भी मिलेगा। आने वाले समय में नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। विज्ञान और गणित जैसे विषयों को सरल एवं रुचिकर तरीके से समझाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ के तहत सभी स्कूलों में बालिकाओं के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। जिन स्कूलों में बालिका शौचालय नहीं हैं, वहां शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी। इसी तरह जिन गांवों में मुक्तिधाम की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां मुक्तिधाम शेड निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी, ताकि ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें।

इसके लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष बोड़ला विजय पाटिल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे, संतोष पटेल, मनीराम साहू, भुनेश्वर चंद्राकर, रामकिंकर वर्मा, खिलेश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने पीएम आवास हितग्राहियों से घर पहुंच की मुलाकात उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम छूही में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित रंभा हठीले और होमित हठीले के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने हितग्राहियों से आवास निर्माण, योजना से मिले लाभ और आवास के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। 17 सितंबर को घर-घर जलाएं ‘आशीर्वाद का दिया’ उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रामीणों से 17 सितंबर शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दिया’ में सहभागिता करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर प्रत्येक घर के बाहर दीप जलाकर उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि यह अवसर देश के विकास और सेवा के संकल्प को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने ग्रामीणों से इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version