राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, राजनांदगांव। जिले के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घोंघेडबरी में मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले से जान बचाकर भाग रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भनपुरी निवासी माखन वर्मा अपनी बेटी बोधंतिन वर्मा के घर घोंघेडबरी आए हुए थे और खेती-किसानी के कार्यों में उनका सहयोग कर रहे थे।
रविवार की सुबह लगभग 11 बजे माखन वर्मा अपनी बेटी और नातिन के साथ खेत में धान की फसल पर यूरिया और खाद का छिड़काव करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वहां अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने तीनों पर धावा बोल दिया।
