राष्ट्रवाणी: रायपुर। राजधानी रायपुर में नाबालिग से मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ने का डर दिखाकर अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परफ्यूम बेचने के नाम पर नाबालिग छात्र से करीब 1 लाख 77 हजार रुपये की वसूली की गई।

इस मामले में एक नाबालिग और उसकी मां के खिलाफ खमतराई थाना में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, 11 साल के पांचवीं कक्षा के छात्र की पहचान आरोपी नाबालिग से कोचिंग में हुई थी। आरोपी और उसकी मां ने पीड़ित छात्र को परफ्यूम बेचने की बात कहकर पैसे देने के लिए दबाव बनाया।

आरोप है कि पैसे नहीं देने पर मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ने का डर दिखाया। डर के चलते पीड़ित छात्र ने 27 जुलाई से घर की अलमारी में रखी नकदी निकालकर आरोपी नाबालिग और उसकी मां को देना शुरू कर दिया। इस तरह अलग-अलग समय में करीब 1 लाख 77 हजार रुपये दिए जाने का आरोप है।

मामले की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर खमतराई पुलिस ने नाबालिग आरोपी और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, रकम के लेन-देन और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version