राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अंडा नहीं मिलने से नाराज होकर गांव में लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान शिव शंकर निवासी ग्राम जमगला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसे प्रतिदिन अंडा खाने की आदत है। रविवार को अंडा नहीं मिलने पर वह नाराज हो गया और सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक पुलिस और ग्रामीणों ने समझाइश देकर युवक को शांत कराया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। बताया गया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। मोबाइल टावर पर चढ़ने की यह लगातार दूसरी घटना सामने आई है। इससे पूर्व सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर एक युवती चढ़ गई थी। युवती अपने प्रेमी को तलाश कर वापस लाने की जिद पर अड़ी थी। काफी देर बाद उसे समझाइश देकर उतारा गया था।
Trending
- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: 149 देशों में 252 मिलियन हेक्टेयर भूमि पुनरुद्धार के अधीन – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी Q2 का मुनाफा 57% बढ़कर 137.5 करोड़ रुपये हुआ; राजस्व 53% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- लाभप्रदता चुनौतियों के बावजूद IGL Q2 की बिक्री मात्रा 8% बढ़ी – भारतीय PSU
- चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने और राहत राशि देने के मुख्यमंत्री साय के निर्देश – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में पीएम आवास निर्माण के दौरान हादसा, दीवार से गिरकर मजदूर की मौत—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), EOW और ACB की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, भिलाई समेत कई शहरों में 18 से अधिक ठिकानों पर छापे – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को दी मंजूरी – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट: सहमति से बना संबंध टूटने पर दुष्कर्म का मामला नहीं बनता—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

