राष्ट्रवाणी: फास्ट फूड खाने के बाद 100 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्तीमंचूरियन और चाऊमीन खाने के बाद 100 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, चारों तरफ मचा हड़कंपEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 10:11 ISTबालाघाट में फास्ट फूड खाने से अचानक बच्चों की हालत बिगड़ गई. इस बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ते देख प्रशासन में हड़कंप मच गया. बच्चों की तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसमें 45 बच्चे और 12 युवतियां और महिलाएं शामिल हैं. जानकारी अनुसार मंचूरियन और चाऊमीन खाने से 100 ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए. अस्पताल में हालात का जायजा लेती पुलिसबालाघाट. बालाघाट जिले के किरनापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिर्री में आयोजित मंडई मेले में मंचूरियन और चाऊमीन खाने के बाद 100 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. बच्चों को अचानक पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं. देखते ही देखते बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार पड़ने से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. देर रात जिला अस्पताल में 45 बच्चे और 12 युवतियां और महिलाएं भर्ती कराए गए. जानकारी के अनुसार मंडई मेले में लगे फास्ट फूड स्टॉल से बच्चों ने मंचूरियन और चाऊमीन खाया था. इसके कुछ समय बाद बच्चों को उल्टियां और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. आनन-फानन में प्रभावित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बच्चों को जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने से फूड पॉइजनिंग का सभी लोग शिकार हुए है. लेकिन घटना से पूरे प्रशासनिक महकमे में ह्ड़कंप की स्तिथि बनी हुई है. हालांकि, जिनकी दुकान है उनको पुलिस ने पकड़ लिया है और पूछताछ कर रहे है. भोजन की जांच पर उठ रहे सवाल इस घटना ने मंडई मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने जैसे गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर मेले में बच्चों को परोसे गए भोजन की गुणवत्ता की जांच किसने की थी?
क्या खाद्य सामग्री दूषित थी, इस्तेमाल किया गया तेल या पानी खराब था और साफ-सफाई में लापरवाही बरती गई? Advertisementफिलहाल इसे लेकर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए है और पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है. मंचूरियन और चाऊमीन की गुणवत्ता की जांच भी की जा रही है. मंचूरियन और चाऊमीन खाने के बाद 100 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने से पूरा प्रशासन हरकत में आ गया है. बच्चों को अस्तपाल में इलाज चल रहा है गनीमत है कि कोई हानि नहीं हुई. पुलिस बच्चों की हालत पर नजर रखे हुए हैं.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Balaghat,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 10:11 ISTऔर पढ़ें

