राष्ट्रवाणी: ₹20,699 वाला Logitech माउस अब ₹12,995 में, Creator Edition में मिलेंगे ये फीचरएक सेकेंड में 1,000 लाइन स्क्रॉल करेगा Logitech का नया माउस, क्रिएटर्स के लिए खास फीचरWritten by:Powered by :Last Updated:November 22, 2026, 14:09 ISTLogitech ने भारत में MX Master 4 Creator Edition वायरलेस माउस लॉन्च किया है, जिसे खास तौर पर फोटो, वीडियो एडिटिंग और डिजिटल डिजाइन करने वाले क्रिएटर्स के लिए बनाया गया है. इसमें Haptic Feedback, Actions Ring और MagSpeed Scroll Wheel जैसे फीचर्स मिलते हैं. माउस एक सेकेंड में 1,000 लाइन तक स्क्रॉल कर सकता है. इसकी MRP ₹20,699 है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे ₹12,995 में खरीदा जा सकता है.ख़बरें फटाफटLogitech MX Master 4 Creator Edition पर ₹7,704 की बचत, लॉन्च ऑफर में मिल रहा बड़ा डिस्काउंटलोजिटेक ने भारत में अपने MX Master 4 वायरलेस माउस का नया Creator Edition लॉन्च किया है. इसे खास तौर पर फोटो एडिटिंग, वीडियो प्रोडक्शन, डिजिटल आर्ट और डिजाइन से जुड़े काम करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. नए एडिशन में माउस के डिजाइन को बदला गया है, जबकि इसके फीचर्स स्टैंडर्ड MX Master 4 जैसे ही हैं. MX Master 4 Creator Edition का डिजाइन किसी क्रिएटिव स्टूडियो में इस्तेमाल होने वाले आर्टबोर्ड से प्रेरित है. इसके बॉडी पर ग्रिड लाइन्स, कलर कैलिब्रेशन बैंड और अलाइनमेंट मार्क्स दिए गए हैं, जो इसे सामान्य वायरलेस माउस से अलग लुक देते हैं. Logitech का कहना है कि यह डिजाइन फोटो, वीडियो और विजुअल कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को समर्पित है. माउस पर कुछ खास तारीखों को भी Keyframe Timestamp के तौर पर दर्शाया गया है. इनमें वर्ड डिज़ाइन डे, वर्ड फोटोग्राफी डे और वर्ड क्रिएटिविटी डे जैसी तारीखें शामिल हैं. ये सभी डिजाइन का हिस्सा हैं और माउस के काम करने के तरीके पर इनका कोई असर नहीं पड़ता. एडिटिंग के दौरान मिलेगा Haptic Feedback Advertisementइस माउस में Haptic Feedback फीचर दिया गया है, जो काम करते समय हल्का वाइब्रेशन महसूस कराता है. फोटो एडिटिंग में स्लाइडर एडजस्ट करने, वीडियो टाइमलाइन पर काम करने या किसी इमेज में बदलाव करने के दौरान यूजर्स को फिजिकल फीडबैक मिलता है. इससे कुछ टास्क को ज्यादा सटीकता से करने में मदद मिल सकती है. इसमें Actions Ring बटन भी मिलता है, जिसके जरिए यूजर्स कस्टम शॉर्टकट, मैक्रो, कलर व्हील और एआई टूल्स को एक्सेस कर सकते हैं. इसे अपने काम और इस्तेमाल किए जाने वाले सॉफ्टवेयर के हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है. 1,000 लाइन प्रति सेकेंड स्क्रॉलिंग MX Master 4 Creator Edition में Logitech का MagSpeed Scroll Wheel दिया गया है. यह एक सेकेंड में 1,000 लाइन तक स्क्रॉल कर सकता है. साथ ही, यूजर्स किसी खास पिक्सल पर स्क्रॉल रोक सकते हैं. इससे लंबी डॉक्यूमेंट्स, वीडियो टाइमलाइन और बड़े प्रोजेक्ट्स में नेविगेट करना आसान होता है. कंपनी इसे अपना सबसे तेज और शांत स्क्रॉलिंग सिस्टम बताती है. कीमत और उपलब्धता Logitech MX Master 4 Creator Edition भारत में लिमिटेड एडिशन के तौर पर लॉन्च हुआ है. इसे अमेजन India और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. MRP: ₹20,699 लॉन्च ऑफर कीमत: ₹12,995 उपलब्धता: अमेजन और फ्लिपकार्ट यह माउस उन लोगों के लिए काम का हो सकता है जो फोटो, वीडियो, डिजिटल इलस्ट्रेशन और एआई आधारित क्रिएटिव टूल्स पर नियमित रूप से काम करते हैं.कमेंट करेंDisclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our and .Loading comments…About the AuthorAfreen Afaq has started her career with Network 18 as a टेक Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.ADD YOUR COMMENTLocation :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 14:09 IST
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

