राष्ट्रवाणी: पखांजुर। कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग की टीम ने वन्य जीवों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। वन स्तरीय उड़नदस्ता दल ने ग्राम पीवी-124 के बाजार में दबिश देकर 11 जिंदा कछुओं के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता दल को सूचना मिली थी कि ग्राम पीवी-124 के बाजार में वन्यप्राणियों की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर घेराबंदी की और कछुओं की बिक्री कर रहे आरोपी दीपांकर राय (निवासी ग्राम पीवी-117) को धर दबोचा। वन विभाग ने आरोपी के कब्जे से 11 नग जिंदा कछुए बरामद किए हैं, जब्त किए गए कछुओं का कुल वजन लगभग 7 किलो 10 ग्राम बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के वन्यजीव तस्करों में हड़कंप मच गया है।
Trending
- बलरामपुर में खेतों में मिले दो नवजात, अस्पताल में भर्ती, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मोदी के 76वें जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ से अधिक दीये जलाए गए—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- UPI पेमेंट पर MDR के साथ 18% जीएसटी भी! दावे में कितनी सच्चाई, क्या ₹2000 के ऊपर के भुगतान पर सच में बढ़ जाएगा बोझ? – राष्ट्रवाणी
- सोना ₹3000 और चांदी ₹6200 महंगी, अब खरीदें या नहीं? अजय केडिया बोले- गोल्ड तोड़ेगा रिकॉर्ड; सिल्वर कहां तक भागेगी? – राष्ट्रवाणी
- Varanasi के बाद महेश बाबू के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, एस एस राजामौली के बाद इस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम – राष्ट्रवाणी
- ‘मुझे दाऊद ने इनवाइट…’, 30 साल पुराने विवाद पर Mandakini ने तोड़ी चुप्पी, फोटो के चलते करियर बर्बाद! – राष्ट्रवाणी
- 90s में सबसे हिट था Altaf Raja का नॉन-फिल्मी गाना, एक दिन में बिकी थीं 70 लाख कैसेट; 29 साल बाद भी है कल्ट – राष्ट्रवाणी

